5 तब फ़िरौन की बेटी नहाने के लिये नदी के किनारे आई; उसकी सखियाँ नदी के किनारे-किनारे टहलने लगीं; तब उसने कांसों के बीच टोकरी को देखकर अपनी दासी को उसे ले आने के लिये भेजा। (प्रेरि. 7:21) 6 तब उसने उसे खोलकर देखा कि एक रोता हुआ बालक है; तब उसे तरस आया2:6 उसे तरस आया: उसकी भावनाओं का ज़िक्र करने का विशेष कारण है, क्योंकि इसी के कारण उस राजकुमारी ने अपने पिता की आज्ञा के बावजूद उस बालक को बचाया और उसे गोद लिया। और उसने कहा, "यह तो किसी इब्री का बालक होगा।" 7 तब बालक की बहन ने फ़िरौन की बेटी से कहा, "क्या मैं जाकर इब्री स्त्रियों में से किसी धाई को तेरे पास बुला ले आऊँ जो तेरे लिये बालक को दूध पिलाया करे?" 8 फ़िरौन की बेटी ने कहा, "जा।" तब लड़की जाकर बालक की माता को बुला ले आई। 9 फ़िरौन की बेटी ने उससे कहा, "तू इस बालक को ले जाकर मेरे लिये दूध पिलाया कर, और मैं तुझे मजदूरी दूँगी।" तब वह स्त्री बालक को ले जाकर दूध पिलाने लगी।