Pular para o conteúdo
Publicidade

निर्गमन 20:12-17

IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

12 "तू अपने पिता और अपनी माता का आदर करना, जिससे जो देश तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे देता है उसमें तू बहुत दिन तक रहने पाए।

13 "तू खून न करना।

14 "तू व्यभिचार न करना।

15 "तू चोरी न करना।

16 "तू किसी के विरुद्ध झूठी साक्षी न देना।

17 "तू किसी के घर का लालच न करना; न तो किसी की पत्नी का लालच करना, और न किसी के दास-दासी, या बैल गदहे का, न किसी की किसी वस्तु का लालच करना।"

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    12 तुम अपने पिता एवं अपनी माता का आदर करना, ताकि वह देश, जो याहवेह तुम्हारे परमेश्वर, तुम्हें देनेवाले हैं, उसमें तुम बहुत समय तक रह पाओ.

    13 तुम मानव हत्या नहीं करना.

    14 तुम व्यभिचार नहीं करना.

    15 तुम चोरी नहीं करना.

    16 तुम अपने पड़ोसी के विरुद्ध झूठी गवाही नहीं देना.

    17 तुम अपने पड़ोसी के घर का लालच नहीं करना; तुम अपने पड़ोसी की पत्नी का लालच नहीं करना; न किसी सेवक, सेविका का; अथवा उसके बैल अथवा गधे का—उसकी किसी भी वस्तु का लालच नहीं करना."

  2. HSB Hindi Standard Bible

    12 "तू अपने पिता और अपनी माता का आदर करना, जिससे जो देश तेरा परमेश्‍वर यहोवा तुझे देता है उसमें तू बहुत दिनों तक जीवित रहे।

    13 "तू हत्या न करना।

    14 "तू व्यभिचार न करना।

    15 "तू चोरी न करना।

    16 "तू किसी के विरुद्ध झूठी गवाही न देना।

    17 "तू किसी के घर का लालच न करना; न तो किसी की स्‍त्री का लालच करना, और न किसी के दास-दासी या बैल-गधे का, न किसी की वस्तु का लालच करना।"

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.