बसलेल और ओहोलीआब
1 फिर यहोवा ने मूसा से कहा, 2 "सुन, मैं ऊरी के पुत्र बसलेल को, जो हूर का पोता और यहूदा के गोत्र का है, नाम लेकर बुलाता हूँ। 3 और मैं उसको परमेश्वर की आत्मा से जो बुद्धि, प्रवीणता, ज्ञान31:3 बुद्धि, प्रवीणता, ज्ञान: अथवा, हर बात में सही परख , और सब प्रकार के कार्यों की समझ देनेवाली आत्मा है परिपूर्ण करता हूँ, 4 जिससे वह कारीगरी के कार्य बुद्धि से निकाल निकालकर सब भाँति की बनावट में, अर्थात् सोने, चाँदी, और पीतल में, 5 और जड़ने के लिये मणि काटने में, और लकड़ी पर नक्काशी का काम करे।