17 परमेश्वर ने उस लड़के की सुनी21:17 परमेश्वर ने उस लड़के की सुनी: परमेश्वर उस लड़के की पुकार सुनता है, जिसकी प्यास की तड़प अपनी माँ से अधिक थी। स्वर्गदूत को भेजा गया, जिसने साधारण शब्दों से हागार को प्रोत्साहित किया और उसे निर्देश दिया।; और उसके दूत ने स्वर्ग से हागार को पुकारकर कहा, "हे हागार, तुझे क्या हुआ? मत डर; क्योंकि जहाँ तेरा लड़का है वहाँ से उसकी आवाज परमेश्वर को सुन पड़ी है। 18 उठ, अपने लड़के को उठा और अपने हाथ से सम्भाल; क्योंकि मैं उसके द्वारा एक बड़ी जाति बनाऊँगा।" 19 तब परमेश्वर ने उसकी आँखें खोल दीं, और उसको एक कुआँ दिखाई पड़ा; तब उसने जाकर थैली को जल से भरकर लड़के को पिलाया।