Pular para o conteúdo
Publicidade

उत्पत्ति 3:22,24

IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

22 फिर यहोवा परमेश्वर ने कहा, "मनुष्य भले बुरे का ज्ञान पाकर हम में से एक के समान हो गया है: इसलिए अब ऐसा न हो, कि वह हाथ बढ़ाकर जीवन के वृक्ष का फल भी तोड़कर खा ले और सदा जीवित रहे।" (प्रका. 2:7, प्रका. 22:2,14,19, उत्प. 3:24, प्रका. 2:7) 24 इसलिए आदम को उसने निकाल दिया3:24 आदम को उसने निकाल दिया: यह आदम के वाटिका में से निर्वासन को न्यायिक क्रिया के रूप में दर्शाता है। वह मिट्टी में मिलने तक अपने जीवन निर्वाह के लिए अपने परिश्रम के फल पर ही निर्भर रह गया और जीवन के वृक्ष के मार्ग का पहरा देने के लिये अदन की वाटिका के पूर्व की ओर करूबों को, और चारों ओर घूमनेवाली अग्निमय तलवार को भी नियुक्त कर दिया।

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    22 फिर याहवेह परमेश्वर ने सोचा, "आदम और हव्वा ने भले और बुरे के ज्ञान का फल तो खा लिया, अब वे जीवन के पेड़ से फल खाकर सदा जीवित न रह जाएं." 24 तब उन्होंने आदम को एदेन के बगीचे से बाहर कर दिया तथा एदेन के बगीचे की निगरानी के लिए करूबों को और चारों ओर घूमनेवाली ज्वालामय तलवार को रख दिया ताकि कोई जीवन के वृक्ष को छू न सके.

  2. HSB Hindi Standard Bible

    22 फिर यहोवा परमेश्‍वर ने कहा, "देखो, मनुष्य भले और बुरे का ज्ञान पाकर हममें से एक के समान हो गया है। अब ऐसा न हो कि वह हाथ बढ़ाए और जीवन के वृक्ष का फल भी तोड़कर खा ले, और सदा जीवित रहे।" 24 उसने आदम को बाहर निकाल दिया, तथा जीवन के वृक्ष के मार्ग पर पहरा देने के लिए अदन की वाटिका के पूर्व की ओर करूबों को, और चारों ओर घूमनेवाली ज्वालामय तलवार को नियुक्‍त किया।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.