15 फ़िरौन ने यूसुफ से कहा, "मैंने एक स्वप्न देखा है, और उसके फल का बतानेवाला कोई भी नहीं; और मैंने तेरे विषय में सुना है, कि तू स्वप्न सुनते ही उसका फल बता सकता है।" 16 यूसुफ ने फ़िरौन से कहा, "मैं तो कुछ नहीं जानता41:16 मैं तो कुछ नहीं जानता मैं नहीं पर परमेश्वर उत्तर देगा। यूसुफ जैसा करता था उसने अपने वरदान का श्रेय परमेश्वर को दिया, ताकि फ़िरौन को इसका लाभ मिले।: परमेश्वर ही फ़िरौन के लिये शुभ वचन देगा।"
Publicidade