Pular para o conteúdo
Publicidade

उत्पत्ति 45:1,4,5,15

IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

यूसुफ का स्वयं को प्रगट करना

1 तब यूसुफ उन सब के सामने, जो उसके आस-पास खड़े थे, अपने को और रोक न सका; और पुकारकर कहा, "मेरे आस-पास से सब लोगों को बाहर कर दो।" भाइयों के सामने अपने को प्रगट करने के समय45:1 अपने को प्रगट करने के समय: यूसुफ अब अपने भाइयों को यह विस्मित कर देनेवाला तथ्य बताता है कि उनका खोया हुआ भाई वही है। वह अपने को रोक नहीं पाया। यूसुफ के संग और कोई न रहा। 4 फिर यूसुफ ने अपने भाइयों से कहा, "मेरे निकट आओ।" यह सुनकर वे निकट गए। फिर उसने कहा, "मैं तुम्हारा भाई यूसुफ हूँ, जिसको तुम ने मिस्र आनेवालों के हाथ बेच डाला था। (प्रेरि. 7:9) 5 अब तुम लोग मत पछताओ, और तुम ने जो मुझे यहाँ बेच डाला, इससे उदास मत हो; क्योंकि परमेश्वर ने तुम्हारे प्राणों को बचाने के लिये मुझे तुम्हारे आगे भेज दिया है45:5 परमेश्वर ने .... मुझे तुम्हारे आगे भेज दिया है: वह यह बताता है कि यह परमेश्वर की योजना थी कि उनके प्राण बचाए जाएँ। अतः वे नहीं बल्कि परमेश्वर उन्हें अपनी दया में मिस्र में लाया ताकि उनके प्राण बच जाएँ।। (प्रेरि. 7:15) 15 वह अपने सब भाइयों को चूमकर रोया और इसके पश्चात् उसके भाई उससे बातें करने लगे।

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    1 यहां तक आकर योसेफ़ का नियंत्रण टूट गया. वह वहां उपस्थित सभी व्यक्तियों के समक्ष चिल्ला उठे, "सब यहां से बाहर चले जाएं." सब वहां से बाहर चले गए. तब योसेफ़ ने स्वयं को अपने भाइयों पर अपने वास्तविक रूप में प्रकट किया.

    4 तब योसेफ़ ने अपने भाइयों से अनुरोध किया, "मेरे निकट आइए" वे उनके निकट गए तब योसेफ़ ने उनसे कहा, मैं आपका भाई योसेफ़ हूं, जिसे आप लोगों ने मिस्र देश से आनेवाले व्यापारियों के हाथों में बेच दिया था! 5 अब आप न तो स्वयं के लिए शोकित हों और न ही क्रुद्ध, कि आपने मुझे यहां के लिए विक्रीत कर दिया था; क्योंकि परमेश्वर ही मुझे आपके पूर्व यहां ले आए हैं, कि जीवन बचाए जाएं.

    15 फिर योसेफ़ ने अपने सभी भाइयों का चुंबन लिया और उनके साथ रोते रहे; इसके बाद ही उनके भाइयों ने योसेफ़ के साथ बात करना आरंभ किया.

  2. HSB Hindi Standard Bible

    1 तब यूसुफ उन सब के सामने जो उसके निकट खड़े थे, स्वयं को रोक न सका, और पुकारकर कहा, "मेरे पास से सब लोगों को बाहर कर दो।" अतः जब उसने स्वयं को अपने भाइयों के सामने प्रकट किया तो उसके निकट कोई नहीं था।

    4 फिर यूसुफ ने अपने भाइयों से कहा, "मेरे निकट आओ," और वे उसके निकट गए। उसने कहा, "मैं तुम्हारा भाई यूसुफ हूँ, जिसे तुमने मिस्र आनेवालों के हाथ बेच डाला था। 5 अब तुम लोग न तो दुःखी होओ, और न ही अपने आप पर क्रोध करो कि तुमने मुझे यहाँ आनेवालों के हाथ बेच डाला था; क्योंकि परमेश्‍वर ने तुम्हारे प्राण बचाने के लिए मुझे तुमसे पहले यहाँ भेज दिया है।

    15 फिर उसने अपने सब भाइयों को चूमा और उनके गले लगकर रोया। इसके बाद उसके भाई उससे बातें करने लगे।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.