7 नूह अपने पुत्रों, पत्नी और बहुओं समेत, जल-प्रलय से बचने के लिये जहाज में गया। 8 शुद्ध, और अशुद्ध दोनों प्रकार के पशुओं में से, पक्षियों, 9 और भूमि पर रेंगनेवालों में से भी, दो-दो, अर्थात् नर और मादा, जहाज में नूह के पास गए, जिस प्रकार परमेश्वर ने नूह को आज्ञा दी थी। 10 सात दिन के उपरान्त प्रलय का जल पृथ्वी पर आने लगा।
Publicidade