मन्दिर से व्यापारियों का निकाला जाना
13 यहूदियों का फसह का पर्व निकट था, और यीशु यरूशलेम को गया। 14 और उसने मन्दिर में बैल, और भेड़ और कबूतर के बेचनेवालों ओर सर्राफों को बैठे हुए पाया। 15 तब उसने रस्सियों का कोड़ा बनाकर, सब भेड़ों और बैलों को मन्दिर से निकाल दिया, और सर्राफों के पैसे बिखेर दिये, और मेजें उलट दीं, 16 और कबूतर बेचनेवालों से कहा, "इन्हें यहाँ से ले जाओ। मेरे पिता के भवन को व्यापार का घर मत बनाओ।" 17 तब उसके चेलों को स्मरण आया कि लिखा है, "तेरे घर की धुन मुझे खा जाएगी2:17 मुझे खा जाएगी: मुझे उसकी धुन या मेरा पूरा ध्यान और मनोवेग।" (भज. 69:9)