31 इतने में उसके चेले यीशु से यह विनती करने लगे, "हे रब्बी, कुछ खा ले।" 32 परन्तु उसने उनसे कहा, "मेरे पास खाने के लिये ऐसा भोजन है जिसे तुम नहीं जानते।" 33 तब चेलों ने आपस में कहा, "क्या कोई उसके लिये कुछ खाने को लाया है?" 34 यीशु ने उनसे कहा, "मेरा भोजन यह है, कि अपने भेजनेवाले की इच्छा के अनुसार चलूँ और उसका काम पूरा करूँ।