2 उसने उनसे कहा, "जब तुम प्रार्थना करो, तो कहो:
‘हे पिता,
तेरा नाम पवित्र माना जाए, तेरा राज्य आए।
3 ‘हमारी दिन भर की रोटी हर दिन हमें दिया कर।
4 ‘और हमारे पापों को क्षमा कर,
क्योंकि हम भी अपने हर एक अपराधी को क्षमा करते हैं11:4 हम भी .... क्षमा करते हैं: जब तक हम दूसरों को क्षमा नहीं करेंगे, तब तक परमेश्वर हमें भी क्षमा नहीं करेगा।,
और हमें परीक्षा में न ला।’"