11 परन्तु तुम कहते हो कि यदि कोई अपने पिता या माता से कहे, ‘जो कुछ तुझे मुझसे लाभ पहुँच सकता था, वह कुरबान 7:11 कुरबान: यह इब्रानी शब्द हैं, जिसका अर्थ "वह जो पास लाया गया" "परमेश्वर के लिए एक उपहार या भेंट।" अर्थात् संकल्प हो चुका।’
12 "तो तुम उसको उसके पिता या उसकी माता की कुछ सेवा करने नहीं देते। 13 इस प्रकार तुम अपनी परम्पराओं से, जिन्हें तुम ने ठहराया है, परमेश्वर का वचन टाल देते हो; और ऐसे-ऐसे बहुत से काम करते हो।"
मनुष्य को अशुद्ध करनेवाली बातें
14 और उसने लोगों को अपने पास बुलाकर उनसे कहा, "तुम सब मेरी सुनो, और समझो। 15 ऐसी तो कोई वस्तु नहीं जो मनुष्य में बाहर से समाकर उसे अशुद्ध करे; परन्तु जो वस्तुएँ मनुष्य के भीतर से निकलती हैं, वे ही उसे अशुद्ध करती हैं।