39 फिर वह थोड़ा और आगे बढ़कर मुँह के बल गिरा, और यह प्रार्थना करने लगा, "हे मेरे पिता, यदि हो सके, तो यह कटोरा26:39 कटोरा: परिक्षण के नजदीक, कठिन दुःख के रूप में संदर्भित। मुझसे टल जाए, फिर भी जैसा मैं चाहता हूँ वैसा नहीं, परन्तु जैसा तू चाहता है वैसा ही हो।" 42 फिर उसने दूसरी बार जाकर यह प्रार्थना की, "हे मेरे पिता, यदि यह मेरे पीए बिना नहीं हट सकता तो तेरी इच्छा पूरी हो।" 44 और उन्हें छोड़कर फिर चला गया, और वही बात फिर कहकर, तीसरी बार प्रार्थना की। 46 उठो, चलें; देखो, मेरा पकड़वानेवाला निकट आ पहुँचा है।"
मत्ती 26:39,42,44,46
Em outras traduções
- OHSS Hindi Contemporary Version
39 तब येशु उनसे थोड़ी ही दूर जा मुख के बल गिरकर प्रार्थना करने लगे. उन्होंने परमेश्वर से निवेदन किया, "मेरे पिता, यदि संभव हो तो यह प्याला मुझसे टल जाए; फिर भी मेरी नहीं परंतु आपकी इच्छा के अनुरूप हो."
42 तब येशु ने दूसरी बार जाकर प्रार्थना की, "मेरे पिता, यदि यह प्याला मेरे पिए बिना मुझसे टल नहीं सकता तो आप ही की इच्छा पूरी हो."
44 एक बार फिर वह उन्हें छोड़ आगे चले गए और तीसरी बार प्रार्थना की और उन्होंने प्रार्थना में वही सब दोहराया.
46 उठो! यहां से चलें. देखो, जो मुझे पकड़वाने पर है, वह आ गया!"
- HSB Hindi Standard Bible
39 फिर थोड़ा आगे बढ़कर वह मुँह के बल गिरा और यह प्रार्थना करने लगा,"हे मेरे पिता, यदि संभव हो तो यह कटोरा मुझसे टल जाए; फिर भी जैसा मैं चाहता हूँ वैसा नहीं, बल्कि जैसा तू चाहता है, वैसा ही हो।" 42 फिर उसने दूसरी बार जाकर प्रार्थना की,"हे मेरे पिता, यदि यह26:42 कुछ हस्तलेखों में यहाँ "कटोरा" लिखा है।मेरे पीए बिना टल नहीं सकता, तो तेरी इच्छा पूरी हो।" 44 वह उन्हें फिर छोड़कर चला गया, और उन्हीं शब्दों में उसने तीसरी बार प्रार्थना की। 46 उठो, हम चलें! देखो मुझे पकड़वानेवाला निकट आ पहुँचा है।"
Direitos das traduções citadas
Estes versículos te tocaram? Ore agora!
+581 estão orando agora.
Junte-se à corrente de oração.