Pular para o conteúdo
Publicidade

मत्ती 4:4,7,10

IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

4 यीशु ने उत्तर दिया, "लिखा है,

‘मनुष्य केवल रोटी ही से नहीं,

परन्तु हर एक वचन से जो परमेश्वर के मुख से निकलता है जीवित रहेगा।’"

7 यीशु ने उससे कहा, "यह भी लिखा है, ‘तू प्रभु अपने परमेश्वर की परीक्षा न कर।’" (व्यव. 6:16)

10 तब यीशु ने उससे कहा, "हे शैतान दूर हो जा, क्योंकि लिखा है: ‘तू प्रभु अपने परमेश्वर को प्रणाम कर, और केवल उसी की उपासना कर।’" (व्यव. 6:13)

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    4 येशु ने उसे उत्तर दिया, "मनुष्य का जीवन सिर्फ भोजन पर नहीं, बल्कि परमेश्वर के मुख से निकले हुए हर एक शब्द पर भी निर्भर है."4:4 व्यव 8:3

    7 उसके उत्तर में येशु ने उससे कहा, "यह भी तो लिखा है तुम प्रभु अपने परमेश्वर को न परखो."4:7 व्यव 6:16

    10 इस पर येशु ने उसे उत्तर दिया, "हट, शैतान! दूर हो! क्योंकि लिखा है, तुम सिर्फ प्रभु अपने परमेश्वर की ही आराधना और सेवा किया करो."4:10 व्यव 6:13

  2. HSB Hindi Standard Bible

    4 इस पर यीशु ने कहा,"लिखा है :

    मनुष्य केवल रोटी से नहीं,

    परंतु परमेश्‍वर के

    मुँह से निकलनेवाले हर एक वचन से

    जीवित रहेगा।" 4:4 व्यवस्था 8:3

    7 यीशु ने उससे कहा,"यह भी लिखा है : तू अपने प्रभु परमेश्‍वर की परीक्षा न कर।"4:7 व्यवस्था 6:16 10 तब यीशु ने उससे कहा,"हे शैतान दूर हो जा, क्योंकि लिखा है :

    तू अपने प्रभु परमेश्‍वर को दंडवत् कर

    और केवल उसी की सेवा कर।" 4:10 व्यवस्था 6:13

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.