Pular para o conteúdo
Publicidade

रूत 3:9,10,17

IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

9 उसने पूछा, "तू कौन है?" तब वह बोली, "मैं तो तेरी दासी रूत हूँ; तू अपनी दासी को अपनी चद्दर ओढ़ा दे3:9 अपनी दासी को अपनी चद्दर ओढ़ा दे: इसका अर्थ है कि उसे ग्रहण करके अपनी पत्नी मान ले। , क्योंकि तू हमारी भूमि छुड़ानेवाला कुटुम्बी है।" 10 उसने कहा, "हे बेटी, यहोवा की ओर से तुझ पर आशीष हो; क्योंकि तूने अपनी पिछली प्रीति3:10 प्रीति: उसकी पिछली प्रीति थी कि उसने वृद्ध बोअज को पति स्वरूप स्वीकार किया। पहली से अधिक दिखाई, क्योंकि तू, क्या धनी, क्या कंगाल, किसी जवान के पीछे नहीं लगी।

17 फिर उसने कहा, "यह छः नपुए जौ उसने यह कहकर मुझे दिया, कि अपनी सास के पास खाली हाथ मत जा।"

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    9 उन्होंने पूछा, "कौन हो तुम?"

    "मैं रूथ हूं, आपकी दासी." रूथ ने उत्तर दिया. "आप हमारे छुड़ानेवाले हैं, सो अपनी दासी को अपने पंखों की शरण प्रदान करें."

    10 "बेटी," बोअज़ ने इसके उत्तर में कहा, "याहवेह की कृपादृष्टि तुम पर बनी रहे. समर्पण और निष्ठा की तुम्हारी यह प्रीति तुम्हारी पहले की प्रीति से बढ़कर है. तुमने यहां के किसी भी धनी या साधारण युवक से विवाह का विचार नहीं किया.

    17 रूथ ने आगे कहा, "उन्होंने मुझे ये छः माप जौ भी यह कहते हुए दिए हैं, ‘अपनी सास के पास खाली हाथ न जाना.’ "

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.

Rute
Ver todos os capítulos de Rute