15 क्या तुम नहीं जानते कि तुम्हारे बदन मसीह के आ’ज़ा है? पस क्या मैं मसीह के आ’ज़ा लेकर कस्बी के आ’ज़ा बनाऊँ हरगिज़ नहीं।
16 क्या तुम नहीं जानते कि जो कोई कस्बी से सुहबत करता है वो उसके साथ एक तन होता है? क्यूँकि वो फ़रमाता है, "वो दोनों एक तन होंगे।" 17 और जो ख़ुदावन्द की सुहबत में रहता है वो उसके साथ एक रूह होता है।
18 हरामकारी से भागो जितने गुनाह आदमी करता है वो बदन से बाहर हैं; मगर हरामकार अपने बदन का भी गुनाहगार है।
19 क्या तुम नहीं जानते कि तुम्हारा बदन रूह — उल — क़ुद्दूस का मक़दिस है जो तुम में बसा हुआ है और तुम को ख़ुदा की तरफ़ से मिला है? और तुम अपने नहीं। 20 क्यूँकि क़ीमत से ख़रीदे गए हो; पस अपने बदन से ख़ुदा का जलाल ज़ाहिर करो।