अब्राम का बुलाया जाना
1 ख़ुदावन्द ने इब्रहाम से कहा, कि तू अपने वतन और अपने 12:1 उस जगह से जहाँ तू पैदा हुआ है, या अपने लोगों के बीच में से नातेदारों के बीच से और अपने बाप के घर से निकल कर उस मुल्क में जा जो मैं तुझे दिखाऊँगा। 2 और मैं तुझे एक बड़ी क़ौम बनाऊँगा और बरकत दूँगा और तेरा नाम सरफ़राज़ करूँगा; इसलिए तू बरकत का ज़रिया' हो। 3 जो तुझे मुबारक कहें उनको मैं बरकत दूँगा, और जो तुझ पर ला’नत करे उस पर मैं ला’नत करूँगा, और ज़मीन के सब क़बीले तेरे वसीले से बरकत पाएँगे।