Pular para o conteúdo
Publicidade

पैदाइश 40

यूसुफ़ का दो ख़्वाबों का बख़ान करना

1 इन बातों के बाद यूँ हुआ कि शाह ए — मिस्र का साकी और नानपज़ अपने ख़ुदावन्द शाह — ए — मिस्र के मुजरिम हुए। 2 और फ़िर’औन अपने इन दोनों हाकिमों से जिनमें एक साकियों और दूसरा नानपज़ों का सरदार था, नाराज़ हो गया। 3 और उसने इनको जिलौदारों के सरदार के घर में उसी जगह जहाँ यूसुफ़ हिरासत में था, क़ैद खाने में नज़रबन्द करा दिया। 4 जिलौदारों के सरदार ने उनको यूसुफ़ के हवाले किया, और वह उनकी ख़िदमत करने लगा और वह एक मुद्दत तक नज़रबन्द रहे। 5 और शाह — ए — मिस्र के साकी और नानपज़ दोनों ने, जो क़ैद खाने में नज़रबन्द थे एक ही रात में अपने — अपने होनहार के मुताबिक़ एक — एक ख़्वाब देखा। 6 और यूसुफ़ सुबह को उनके पास अन्दर आया और देखा कि वह उदास हैं। 7 और उसने फ़िर’औन के हाकिमों से जो उसके साथ उसके आक़ा के घर में नज़रबन्द थे, पूछा कि आज तुम क्यूँ ऐसे उदास नज़र आते हो? 8 उन्होंने उससे कहा, "हम ने एक ख़्वाब देखा है, जिसकी ता’बीर करने वाला कोई नहीं।" यूसुफ़ ने उनसे कहा, "क्या ता’बीर की कुदरत ख़ुदा को नहीं? मुझे ज़रा वह ख़्वाब बताओ।" 9 तब सरदार साकी ने अपना ख़्वाब यूसुफ़ से बयान किया। उसने कहा, "मैंने ख़्वाब में देखा कि अंगूर की बेल मेरे सामने है। 10 और उस बेल में तीन शाखें हैं, और ऐसा दिखाई दिया कि उसमें कलियाँ लगीं और फूल आए और उसके सब गुच्छों में पक्के — पक्के अंगूर लगे। 11 और फ़िर’औन का प्याला मेरे हाथ में है, और मैंने उन अंगूरों को लेकर फ़िर’औन के प्याले में निचोड़ा और वह प्याला मैंने फ़िर’औन के हाथ में दिया।" 12 यूसुफ़ ने उससे कहा, "इसकी ता’बीर यह है कि वह तीन शाखें तीन दिन हैं। 13 इसलिए अब से तीन दिन के अन्दर फ़िर’औन तुझे सरफ़राज़ फ़रमाएगा, और तुझे फिर तेरे 'ओहदे पर बहाल कर देगा; और पहले की तरह जब तू उसका साकी था, प्याला फ़िर’औन के हाथ में दिया करेगा। 14 लेकिन जब तू ख़ुशहाल हो जाए तो मुझे याद करना और ज़रा मुझ से मेहरबानी से पेश आना, और फ़िर’औन से मेरा ज़िक्र करना और मुझे इस घर से छुटकारा दिलवाना। 15 क्यूँकि इब्रानियों के मुल्क से मुझे चुरा कर ले आए हैं, और यहाँ भी मैंने ऐसा कोई काम नहीं किया जिसकी वजह से क़ैद खाने में डाला जाऊँ।" 16 जब सरदार नानपज़ ने देखा कि ता’बीर अच्छी निकली तो यूसुफ़ से कहा, "मैंने भी ख़्वाब में देखा, कि मेरे सिर पर सफ़ेद रोटी की तीन टोकरियाँ हैं; 17 और ऊपर की टोकरी में हर क़िस्म का पका हुआ खाना फ़िर’औन के लिए है, और परिन्दे मेरे सिर पर की टोकरी में से खा रहे हैं।" 18 यूसुफ़ ने उसे कहा, "इसकी ता’बीर यह है कि वह तीन टोकरियाँ तीन दिन हैं। 19 इसलिए अब से तीन दिन के अन्दर फ़िर’औन तेरा सिर तेरे तन से जुदा करा के तुझे एक दरख़्त पर टंगवा देगा, और परिन्दे तेरा गोश्त नोंच — नोंच कर खाएँगे।" 20 और तीसरे दिन जो फ़िर’औन की सालगिरह का दिन था, यूँ हुआ कि उसने अपने सब नौकरों की दावत की और उसने सरदार साकी और सरदार नानपज़ को अपने नौकरों के साथ याद फ़रमाया। 21 और उसने सरदार साकी को फिर उसकी ख़िदमत पर बहाल किया, और वह फ़िर’औन के हाथ में प्याला देने लगा। 22 लेकिन उसने सरदार नानपज़ को फाँसी दिलवाई, जैसा यूसुफ़ ने ता’बीर करके उनको बताया था। 23 लेकिन सरदार साकी ने यूसुफ़ को याद न किया बल्कि उसे भूल गया।

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.