31 इतने में उसके शागिर्द उससे ये दरख़्वास्त करने लगे, "ऐ रब्बी! कुछ खा ले।" 32 लेकिन उसने कहा, "मेरे पास खाने के लिए ऐसा खाना है जिसे तुम नहीं जानते।" 33 पस शागिर्दों ने आपस में कहा, "क्या कोई उसके लिए कुछ खाने को लाया है?" 34 ईसा ने उनसे कहा, "मेरा खाना, ये है, कि अपने भेजनेवाले की मर्ज़ी के मुताबिक़ 'अमल करूँ और उसका काम पूरा करूँ।।