Pular para o conteúdo
Publicidade

यशोअ 12

बादशाह का मशरीक के यरदन को शिकस्त देना

1 उस मुल्क के वह बादशाह जिनको बनी इस्राईल ने क़त्ल करके उनके मुल्क पर, यरदन के उस पार पूरब की तरफ़ अरनोंन की वादी से लेकर कोह — ए — हरमून तक और तमाम पूरबी मैदान पर, क़ब्ज़ा कर लिया यह हैं। 2 अमूरियों का बादशाह सीहोन जो हसबून में रहता था और 'अरो’ईर से लेकर जो वादी — ए — अरनून के किनारे है, और उस वादी के बीच के शहर से वादी — ए — यब्बूक़ तक जो बनी 'अम्मून की सरहद है आधे जिल’आद पर, 3 और मैदान से बहरे — ए — किन्नरत तक जो पूरब की तरफ़ है, बल्कि पूरब ही की तरफ़ बैत यसीमोत से होकर मैदान के दरिया तक जो दरयाई शोर है, और दख्खिन में पिसगा के दामन के नीचे नीचे हुकूमत करता था। 4 और बसन के बादशाह 'ऊज़ की सरहद, जो रिफ़ाईम की बक़िया नसल से था और 'असतारात और अदराई में रहता था, 5 और वह कोह — ए — हरमून और सलका और सारे बसन में जसूरियों और मा’कातियों की सरहद तक, आधे जिल’आद में जो हसबून के बादशाह सीहोन की सरहद थी, हुकूमत करता था। 6 उनको ख़ुदावन्द के बन्दे मूसा और बनी इस्राईल ने मारा, और ख़ुदावन्द के बन्दा मूसा ने बनीरूबिन और बनीजद और मनस्सी के आधे क़बीले को उनका मुल्क, मीरास के तौर पर दे दिया।

बादशाह का मघ़रीब के यरदन को शिकस्त देना

7 और यरदन के इस पार पश्चिम की तरफ़ बा’ल जद से जो वादी — ए — लुबनान में है, कोह — ए — ख़ल्क़ तक जो श’ईर को निकल गया है, जिन बादशाहों को यशू’अ और बनी इस्राईल ने मारा और जिनके मुल्क को यशू’अ ने इस्राईलियों के क़बीलों को उनकी तक़सीम के मुताबिक़ मीरास के तौर पर दे दिया वह यह हैं। 8 पहाड़ी मुल्क और नशीब की ज़मीन और मैदान और ढलानों में और वीरान और दख्खिनी हिस्से में हित्ती और अमूरी और कना’नी और फ़रिज़्ज़ी और हव्वी और यबूसी क़ौमों में से; 9 एक यरीहू का बादशाह, एक एे का बादशाह जो बैतएल के नज़दीक आबाद है। 10 एक येरूशलेम का बादशाह, एक हबरून का बादशाह, 11 एक यरमूत का बादशाह, एक लकीस का बादशाह, 12 एक 'अजलून का बादशाह, एक जज़र का बादशाह, 13 एक दबीर का बादशाह, एक जदर का बादशाह, 14 एक हुरमा का बादशाह, एक 'अराद का बादशाह, 15 एक लिब्नाह का बादशाह, एक 'अदूल्लाम का बादशाह, 16 एक मक़्क़ीदा का बादशाह, एक बैत — एल का बादशाह, 17 एक तफ़ूह का बादशाह, एक हफ़र का बादशाह, 18 एक अफ़ीक़ का बादशाह, एक लशरून का बादशाह, 19 एक मदून का बादशाह, एक हसूर का बादशाह, 20 एक सिमरून मरून का बादशाह, एक इक्शाफ़ का बादशाह, 21 एक ता’नक का बादशाह, एक मजिद्दो का बादशाह, 22 एक क़ादिस का बादशाह, एक कर्मिल के यक़’नियाम का बादशाह, 23 एक दोर की मुर्तफ़ा' ज़मीन के दोर का बादशाह, एक गोइम का बादशाह, जो जिलजाल में था। 24 एक तिरज़ा का बादशाह, यह सब इकतीस बादशाह, थे।

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.