34 मरियम ने फ़रिश्ते से कहा, "यह क्यूँकर हो सकता है? अभी तो मैं कुँवारी हूँ।" 35 फ़रिश्ते ने जवाब दिया, "रूह — उल — क़ुद्दूस तुझ पर नाज़िल होगा, ख़ुदावन्द की क़ुदरत का साया तुझ पर छा जाएगा। इस लिए यह बच्चा क़ुद्दूस होगा और ख़ुदा का बेटा कहलाएगा। 36 और देख, तेरी रिश्तेदार इलीशिबा के भी बेटा होगा हालाँकि वह उम्ररसीद है। गरचे उसे बाँझ क़रार दिया गया था, लेकिन वह छः माह से हामिला है। 37 क्यूँकि ख़ुदा के नज़दीक कोई काम नामुमकिन नहीं है।" 38 मरियम ने जवाब दिया, "मैं ख़ुदा की ख़िदमत के लिए हाज़िर हूँ। मेरे साथ वैसा ही हो जैसा आप ने कहा है।" इस पर फ़रिश्ता चला गया।
Publicidade