Pular para o conteúdo
Publicidade

लूका 15:1-7

खोई हुई भेड़ की तमसील देना

1 सब महसूल लेनेवाले और गुनहगार उसके पास आते थे ताकि उसकी बातें सुनें। 2 और उलमा और फ़रीसी बुदबुदाकर कहने लगे, "ये आदमी गुनाहगारों से मिलता और उनके साथ खाना खाता है।" 3 उसने उनसे ये मिसाल कही, 4 "तुम में से कौन है जिसकी सौ भेड़ें हों, और उनमें से एक गुम हो जाए तो निनानवें को जंगल में छोड़कर उस खोई हुई को जब तक मिल न जाए ढूँडता न रहेगा? 5 फिर मिल जाती है तो वो ख़ुश होकर उसे कन्धे पर उठा लेता है, 6 और घर पहुँचकर दोस्तों और पड़ोसियों को बुलाता और कहता है, 'मेरे साथ ख़ुशी करो, क्यूँकि मेरी खोई हुई भेड़ मिल गई। 7 मैं तुम से कहता हूँ कि इसी तरह निनानवें, रास्तबाज़ों की निस्बत जो तौबा की हाजत नहीं रखते, एक तौबा करने वाले गुनहगार के बा’इस आसमान पर ज़्यादा ख़ुशी होगी।"

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.