35 जो वो चलते — चलते यरीहू के नज़दीक पहुँचा, तो ऐसा हुआ कि एक अन्धा रास्ते के किनारे बैठा हुआ भीख माँग रहा था। 36 वो भीड़ के जाने की आवाज़ सुनकर पूछने लगा, ये क्या हो रहा है?" 37 उन्होंने उसे ख़बर दी, "ईसा नासरी जा रहा है।" 38 उसने चिल्लाकर कहा, "ऐ ईसा इब्न — ए — दाऊद, मुझ पर रहम कर!" 39 जो आगे जाते थे, वो उसको डाँटने लगे कि चुप रह; मगर वो और भी चिल्लाया, "'ऐ इब्न — ए — दा, ऊद, मुझ पर रहम कर!" 40 'ईसा ने खड़े होकर हुक्म दिया कि उसको मेरे पास ले आओ, जब वो नज़दीक आया तो उसने उससे ये पूंछा। 41 "तू क्या चाहता है कि मैं तेरे लिए करूँ?" उसने कहा, "ऐ ख़ुदावन्द! मैं देखने लगूं।" 42 ईसा ने उससे कहा, "बीना हो जा, तेरे ईमान ने तुझे अच्छा किया," 43 वो उसी वक़्त देखने लगा, और ख़ुदा की बड़ाई करता हुआ उसके पीछे हो लिया; और सब लोगों ने देखकर ख़ुदा की तारीफ़ की।