54 फिर वह उसे गिरफ़्तार करके इमाम — ए — आज़म के घर ले गए। पतरस कुछ फ़ासिले पर उन के पीछे पीछे वहाँ पहुँच गया। 55 लोग सहन में आग जला कर उस के इर्दगिर्द बैठ गए। पतरस भी उन के बीच बैठ गया। 56 किसी नौकरानी ने उसे वहाँ आग के पास बैठे हुए देखा। उस ने उसे घूर कर कहा, "यह भी उस के साथ था।" 57 लेकिन उस ने इन्कार किया, "ख़ातून, मैं उसे नहीं जानता।" 58 थोड़ी देर के बाद किसी आदमी ने उसे देखा और कहा, "तुम भी उन में से हो।" लेकिन पतरस ने जवाब दिया, "नहीं भाई! मैं नहीं हूँ।" 59 तक़रीबन एक घंटा गुज़र गया तो किसी और ने इस्रार करके कहा, "यह आदमी यक़ीनन उस के साथ था, क्यूँकि यह भी गलील का रहने वाला है।" 60 लेकिन पतरस ने जवाब दिया, "यार, मैं नहीं जानता कि तुम क्या कह रहे हो!" वह अभी बात कर ही रहा था कि अचानक मुर्ग़ की बाँग सुनाई दी। 61 ख़ुदावन्द ने मुड़ कर पतरस पर नज़र डाली। फिर पतरस को ख़ुदावन्द की वह बात याद आई जो उस ने उस से कही थी कि "कल सुबह मुर्ग़ के बाँग देने से पहले पहले तू तीन बार मुझे जानने से इन्कार कर चुका होगा।" 62 पतरस वहाँ से निकल कर टूटे दिल से ख़ूब रोया।