40 लेकिन दूसरे ने यह सुन कर उसे डाँटा, क्या तू ख़ुदा से भी नहीं डरता? जो सज़ा उसे दी गई है वह तुझे भी मिली है। 41 हमारी सज़ा तो वाजिबी है, क्यूँकि हमें अपने कामों का बदला मिल रहा है, लेकिन इस ने कोई बुरा काम नहीं किया।" 42 फिर उस ने ईसा से कहा, "जब आप अपनी बादशाही में आएँ तो मुझे याद करें।" 43 ईसा ने उस से कहा, "मैं तुझे सच बताता हूँ कि तू आज ही मेरे साथ फ़िरदोस में होगा।"