46 और वो यरीहू में आए और जब वो और उसके शागिर्द और एक बड़ी भीड़ यरीहू से निकलती थी तो तिमाई का बेटा बरतिमाई अंधा फ़क़ीर रास्ते के किनारे बैठा हुआ था। 47 और ये सुनकर कि ईसा नासरी है चिल्ला चिल्लाकर कहने लगा, ऐ इब्न — "ए दाऊद ऐ ईसा मुझ पर रहम कर!" 48 और बहुतों ने उसे डाँटा कि चुप रह, मगर वो और ज़्यादा चिल्लाया, "ऐ इब्न — ए दाऊद मुझ पर रहम कर!" 49 ईसा ने खड़े होकर कहा, "उसे बुलाओ।" पस उन्हों ने उस अंधे को ये कह कर बुलाया, कि "इत्मीनान रख। उठ, वो तुझे बुलाता है।" 50 वो अपना चोग़ा फेंक कर उछल पड़ा और ईसा के पास आया। 51 ईसा ने उस से कहा, "तू क्या चाहता है कि मैं तेरे लिए करूँ?" अंधे ने उससे कहा, "ऐ रब्बूनी, ये कि मैं देखने लगूं।" 52 ईसा ने उस से कहा "जा तेरे ईमान ने तुझे अच्छा कर दिया" और वो फ़ौरन देखने लगा और रास्ते में उसके पीछे हो लिया।