पुरी बादशाहत में सबसे बड़ा
1 उस वक़्त शागिर्द ईसा के पास आ कर कहने लगे, "पस आस्मान की बादशाही में बड़ा कौन है?" 2 उसने एक बच्चे को पास बुलाकर उसे उनके बीच में खड़ा किया। 3 और कहा, "मैं तुम से सच कहता हूँ कि अगर तुम तौबा न करो और बच्चों की तरह न बनो तो आस्मान की बादशाही में हरगिज़ दाख़िल न होगे। 4 पस जो कोई अपने आपको इस बच्चे की तरह छोटा बनाएगा; वही आसमान की बादशाही में बड़ा होगा। 5 और जो कोई ऐसे बच्चे को मेरे नाम पर क़ुबूल करता है; वो मुझे क़ुबूल करता है।"
10 "ख़बरदार! इन छोटों में से किसी को नाचीज़ न जानना। क्यूँकि मैं तुम से कहता हूँ; कि आसमान पर उनके फ़रिश्ते मेरे आसमानी बाप का मुँह हर वक़्त देखते हैं।