23 ईसा ने अपने शागिर्दों से कहा "मैं तुम से सच कहता हूँ कि दौलतमन्द का आस्मान की बादशाही में दाख़िल होना मुश्किल है। 24 और फिर तुम से कहता हूँ, 'कि ऊँट का सूई के नाके में से निकल जाना इससे आसान है कि दौलतमन्द ख़ुदा की बादशाही में दाख़िल हो।" 25 शागिर्द ये सुनकर बहुत ही हैरान हुए और कहने लगे "फिर कौन नजात पा सकता है?" 26 ईसा ने उनकी तरफ़ देखकर कहा "ये आदमियों से तो नहीं हो सकता; लेकिन ख़ुदा से सब कुछ हो सकता है।"