Pular para o conteúdo
Publicidade

1 कोरिंथ 2:9,10

OHSS Hindi Contemporary Version

9 किंतु, ठीक जैसा पवित्र शास्त्र का लेख है:

"जो कभी आंखों से दिखाई नहीं दिया,

जो कभी कानों से सुना नहीं गया,

और जो मनुष्य के हृदय में नहीं उतरा"

वह सब परमेश्वर ने उनके लिए जो उनसे प्रेम करते हैं, तैयार किया है.

10 यह सब परमेश्वर ने हम पर आत्मा के माध्यम से प्रकट किया.

आत्मा सब की, यहां तक कि परमेश्वर की गूढ़ बातों की भी खोज करते हैं.

Em outras traduções

  1. HSB Hindi Standard Bible

    9 परंतु जैसा लिखा है :

    जो बातें आँख ने नहीं देखीं,

    कान ने नहीं सुनीं और न ही मनुष्य के मन में आईं,

    उन्हीं को परमेश्‍वर ने उससे प्रेम रखनेवालों के लिए तैयार किया है।2:9 यशायाह 64:4

    10 परंतु परमेश्‍वर ने उन्हें हम पर आत्मा के द्वारा प्रकट किया; क्योंकि आत्मा सब बातों को, यहाँ तक कि परमेश्‍वर की गहरी बातों को भी खोजता है।

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    9 परन्तु जैसा लिखा है,

    "जो आँख ने नहीं देखी2:9 जो आँख ने नहीं देखी: इसका मतलब कोई भी कभी भी पूरी तरह से न महसूस किया और न समझा था उसकी कीमत और सौन्दर्य जो परमेश्वर ने अपने लोगों के लिए तैयार की हैं।,

    और कान ने नहीं सुनी,

    और जो बातें मनुष्य के चित्त में नहीं चढ़ी वे ही हैं,

    जो परमेश्वर ने अपने प्रेम रखनेवालों के लिये तैयार की हैं।" (यशा. 64:4)

    10 परन्तु परमेश्वर ने उनको अपने आत्मा के द्वारा हम पर प्रगट किया; क्योंकि आत्मा सब बातें, वरन् परमेश्वर की गूढ़ बातें भी जाँचता है।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.