Pular para o conteúdo
Publicidade

उत्पत्ति 37:3,4,28

OHSS Hindi Contemporary Version

3 इस्राएल अपने सभी बच्चों से ज्यादा योसेफ़ को प्यार करते थे; क्योंकि वह उनके बुढ़ापे की संतान थी. याकोब ने योसेफ़ के लिए रंग बिरंगा वस्त्र बनवाया था. 4 योसेफ़ के भाइयों ने देखा कि उनके पिता उनसे ज्यादा योसेफ़ को प्यार करते हैं; इसलिये वे योसेफ़ से नफ़रत करने लगे.

28 उसी समय कुछ मिदियानी37:28 मिदियानी हो सकता है कि यह यिशमाएलियों का ही एक झुंड का नाम है, या उनके साथी हैं. व्यापारी वहां से निकले, तब उन्होंने उनकी सहायता से योसेफ़ को गड्ढे से ऊपर खींच निकाला और उसे इशमाएलियों को बीस चांदी के सिक्कों में बेच दिया.

Em outras traduções

  1. HSB Hindi Standard Bible

    3 इस्राएल अपने सब पुत्रों से अधिक यूसुफ से प्रेम करता था, क्योंकि वह उसके बुढ़ापे का पुत्र था। उसने उसके लिए एक रंगबिरंगा अंगरखा बनवाया था। 4 जब उसके भाइयों ने देखा कि उनका पिता सब भाइयों से अधिक उससे प्रेम करता है तो वे उससे बैर रखने लगे और उससे ठीक से बात भी नहीं करते थे।

    28 जब मिद्यानी व्यापारी वहाँ से निकले, तो यूसुफ के भाइयों ने उसे उस गड्‌ढे से खींचकर बाहर निकाला, और चाँदी के बीस टुकड़ों में इश्माएलियों के हाथ बेच दिया। तब वे यूसुफ को मिस्र ले गए।

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    3 और इस्राएल अपने सब पुत्रों से बढ़कर यूसुफ से प्रीति रखता था, क्योंकि वह उसके बुढ़ापे का पुत्र था: और उसने उसके लिये रंग-बिरंगा अंगरखा बनवाया। 4 परन्तु जब उसके भाइयों ने देखा, कि हमारा पिता हम सब भाइयों से अधिक उसी से प्रीति रखता है, तब वे उससे बैर करने लगे और उसके साथ ठीक से बात भी नहीं करते थे।

    28 तब मिद्यानी व्यापारी उधर से होकर उनके पास पहुँचे। अतः यूसुफ के भाइयों ने उसको उस गड्ढे में से खींचकर बाहर निकाला, और इश्माएलियों के हाथ चाँदी के बीस टुकड़ों में बेच दिया; और वे यूसुफ को मिस्र में ले गए। (प्रेरि. 7:9)

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.