Pular para o conteúdo
Publicidade

इब्री 10:3-10

3 वस्तुतः इन बलियों के द्वारा वर्ष-प्रतिवर्ष पाप को याद किया जाता है, 4 क्योंकि यह असंभव है कि बैलों और बकरों का बलि-लहू पापों को हर लें.

5 इसलिये, जब वह संसार में आए, उन्होंने कहा:

"बलि और भेंट की आपने इच्छा नहीं की,

परंतु एक शरीर आपने मेरे लिए तैयार किया है;

6 आप हवन बलि और पाप के लिए भेंट की गई बलियों से

संतुष्ट नहीं हुए.

7 तब मैंने कहा, ‘प्रभु परमेश्वर, मैं आ गया हूं कि आपकी इच्छा पूरी करूं.

पवित्र शास्त्र में यह मेरा ही वर्णन है.’ "10:7 स्तोत्र 40:6-8

8 उपरोक्त कथन के बाद उन्होंने पहले कहा: बलि तथा भेंटें, हवन-बलियों तथा पापबलियों की आपने इच्छा नहीं की और न आप उनसे संतुष्ट हुए. ये व्यवस्था के अनुसार ही भेंट किए जाते हैं. 9 तब उन्होंने कहा, "लीजिए, मैं आ गया हूं कि आपकी इच्छा पूरी करूं." इस प्रकार वह पहले को अस्वीकार कर द्वितीय को नियुक्त करते हैं. 10 इसी इच्छा के प्रभाव से, हम मसीह येशु की देह-बलि के द्वारा उनके लिए अनंत काल के लिए पाप से अलग कर दिए गए.

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.