37 क्योंकि जल्द ही वह,
"जो आनेवाला है,
आ जाएगा
वह देर नहीं करेगा."10:37 यशा 26:20; हब 2:3
38 किंतु,
"जीवित वही रहेगा, जिसने अपने विश्वास के द्वारा धार्मिकता प्राप्त की है.
किंतु यदि वह भयभीत हो पीछे हट जाए
तो उसमें मेरी प्रसन्नता न रह जाएगी."10:38 हब 2:4
39 हम उनमें से नहीं हैं, जो पीछे हटकर नाश हो जाते हैं परंतु हम उनमें से हैं, जिनमें वह आत्मा का रक्षक विश्वास छिपा है.