17 चाहे अंजीर के पेड़ में कलियां न खिलें
और दाखलता में अंगूर न फलें,
चाहे जैतून के पेड़ में फल न आएं
और खेतों में कोई अन्न न उपजे,
चाहे भेड़शाला में कोई भेड़ न हो
और गौशाला में कोई पशु न हो,
18 फिर भी मैं याहवेह में आनंद मनाऊंगा,
मैं अपने उद्धारकर्ता परमेश्वर में आनंदित रहूंगा.
19 परम याहवेह मेरे बल के स्रोत हैं;
वे मेरे पांवों को हिरण के पांवों के समान चपलता देते हैं,
वे मुझे ऊंचाइयों पर चलने के योग्य बनाते हैं.
संगीत निर्देशक के लिये. तार वाले बाजों के साथ.