Pular para o conteúdo
Publicidade

लेवी 24:5-9

OHSS Hindi Contemporary Version

5 "इसके बाद तुम मैदा लेकर इससे बारह बाटियां बनाना; हर एक बाटी दो किलो24:5 दो किलो मूल में 2 ओमेर, जो एफा का 2/10 है मैदे से बनाई जाए. 6 तुम इन्हें याहवेह के सामने कुन्दन की मेज़ पर क्रमानुसार दो पंक्तियों में रखना; हर एक पंक्ति में छः-छः. 7 हर एक पंक्ति पर शुद्ध लोबान रखना कि यह बाटी के लिए स्मरण दिलाने वाली याहवेह के लिए अग्निबलि हो जाए. 8 वह हर एक शब्बाथ इसे याहवेह के सामने सुव्यवस्थित रीति से नियमित रूप से रखे; इस्राएल के घराने के लिए यह एक हमेशा की विधि है. 9 यह भोजन अहरोन तथा उनके पुत्रों के लिए होगा, और वे इसको पवित्र स्थान में ही खाएंगे क्योंकि यह याहवेह की अग्निबलियों में से उनके लिए परम पवित्र है, उनका सदैव का भाग है."

Em outras traduções

  1. HSB Hindi Standard Bible

    5 "तू मैदा लेकर बारह रोटियाँ पकवाना, प्रत्येक रोटी में एपा का दो दहाई भाग मैदा हो। 6 तू उन्हें यहोवा के सामने छः-छः की दो पंक्‍तियों में शुद्ध सोने की मेज पर रखना। 7 तू प्रत्येक पंक्‍ति पर शुद्ध लोबान रखना ताकि यह रोटी का एक स्मरण दिलानेवाला भाग और यहोवा को चढ़ाई जानेवाली अग्‍निबलि ठहरे। 8 हारून प्रत्येक विश्रामदिन में उस रोटी को यहोवा के सामने निरंतर सजाकर रखे, यह इस्राएलियों के लिए सदा की वाचा है। 9 वह हारून और उसके पुत्रों के लिए होगी, और वे उसे किसी पवित्र स्थान में खाएँ, क्योंकि वह यहोवा की अग्‍निबलियों में से सदा की विधि के अनुसार हारून का परमपवित्र भाग ठहरेगी।"

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    5 "तू मैदा लेकर बारह रोटियाँ पकवाना, प्रत्येक रोटी में एपा का दो दसवाँ अंश मैदा हो। 6 तब उनकी दो पंक्तियाँ करके, एक-एक पंक्ति में छः छः रोटियाँ, स्वच्छ मेज पर यहोवा के सामने रखना। 7 और एक-एक पंक्ति पर शुद्ध लोबान24:7 शुद्ध लोबान: एक स्मृति के रूप में लोबान, वेदी की आग पर सबसे अधिक सम्भावना है "परमेश्वर के लिए आग द्वारा चढ़ाया गया एक भेंट था। रखना कि वह रोटी स्मरण दिलानेवाली वस्तु और यहोवा के लिये हव्य हो। 8 प्रति विश्रामदिन को वह उसे नित्य यहोवा के सम्मुख क्रम से रखा करे, यह सदा की वाचा की रीति इस्राएलियों की ओर से हुआ करे। 9 और वह हारून और उसके पुत्रों की होंगी, और वे उसको किसी पवित्रस्थान में खाएँ, क्योंकि वह यहोवा के हव्यों में से सदा की विधि के अनुसार हारून के लिये परमपवित्र वस्तु ठहरी है।"

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.