पेतरॉस की विश्वास-स्वीकृति
13 जब येशु कयसरिया फ़िलिप्पी क्षेत्र में पहुंचे, उन्होंने अपने शिष्यों के सामने यह प्रश्न रखा: "लोगों के मत में मनुष्य के पुत्र कौन है?"
14 शिष्यों ने उत्तर दिया, "कुछ के मतानुसार बपतिस्मा देनेवाला योहन, कुछ अन्य के अनुसार एलियाह और कुछ के अनुसार येरेमियाह या भविष्यद्वक्ताओं में से कोई एक."
15 तब येशु ने उनसे प्रश्न किया, "किंतु तुम्हारे मत में मैं कौन हूं?"
16 शिमओन पेतरॉस ने उत्तर दिया, "आप ही मसीह हैं—जीवित परमेश्वर के पुत्र."