15 तब येशु ने उनसे प्रश्न किया, "किंतु तुम्हारे मत में मैं कौन हूं?"
16 शिमओन पेतरॉस ने उत्तर दिया, "आप ही मसीह हैं—जीवित परमेश्वर के पुत्र."
17 इस पर येशु ने उनसे कहा, "योनाह के पुत्र शिमओन, धन्य हो तुम! तुम पर इस सच का प्रकाशन कोई मनुष्य का काम नहीं परंतु मेरे पिता का है, जो स्वर्ग में हैं.