17 इसलिये हमें बताइए कि आपके विचार से कयसर22:17 कयसर अर्थात् रोमी सम्राट को कर भुगतान करना उचित है या नहीं?"
18 येशु को उनकी कुटिलता का अहसास हो गया. येशु ने कहा, "अरे पाखंडियों! मुझे परखने का प्रयास कर रहे हो! 19 कर के लिए निर्धारित मुद्रा मुझे दिखाओ." उन्होंने येशु को दीनार की एक मुद्रा दिखाई. 20 येशु ने उनसे कहा, "इस पर यह आकृति तथा मुद्रण किसका है?"
21 "कयसर का," उन्होंने उत्तर दिया.
इस पर येशु ने उनसे कहा, "तो फिर जो कयसर का है, कयसर को दो और जो परमेश्वर का है, परमेश्वर को."