2 एक कोढ़ के रोगी ने उनके सामने झुककर उनसे विनती करके कहा, "प्रभु, यदि आप चाहें तो मुझे शुद्ध कर सकते हैं."
3 येशु ने हाथ बढ़ाकर उसे स्पर्श करते हुए कहा, "मैं चाहता हूं. शुद्ध हो जाओ." वह उसी क्षण कोढ़ रोग से शुद्ध हो गया. 4 येशु ने उसे आज्ञा दी, "यह ध्यान रहे कि तुम इसके विषय में किसी को न बताओ. अब जाकर पुरोहित के सामने स्वयं को परीक्षण के लिए प्रस्तुत करो, और मोशेह द्वारा निर्धारित बलि भेंट करो कि तुम्हारा स्वास्थ्य-लाभ उनके सामने गवाही हो जाए."