Pular para o conteúdo
Publicidade

रूथ 4:7,14,17,22

OHSS Hindi Contemporary Version

7 (इस्राएल में पुराने समय से यह प्रथा चली आ रही थी, कि छुड़ाने की प्रक्रिया में लेनदेन को पक्का करने के प्रमाण के रूप में छुड़ाने वाला अपना जूता उतारकर दूसरे व्यक्ति को सौंप दिया करता था. इस्राएल देश में लेनदेन पक्का करने की यही विधि थी.)

14 स्त्रियां आकर नावोमी से कहने लगी, "धन्य हैं याहवेह, जिन्होंने आज आपको छुड़ानेवाले के बिना नहीं छोड़ा. इस्राएल देश में इस छुड़ानेवाले का बड़ा नाम हो जाए!

17 पड़ोसी स्त्रियों ने बच्‍चे को एक नाम दिया. उनका कहना था, "नावोमी को एक बेटा हुआ है!" उनके द्वारा बच्‍चे को दिया गया नाम था, ओबेद. यही यिशै का पिता हुआ, जो राजा दावीद के पिता थे. अर्थात् राजा दावीद के दादा.

22 ओबेद यिशै के

और यिशै राजा दावीद के पिता हुए.

Em outras traduções

  1. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    7 पुराने समय में इस्राएल में छुड़ाने और बदलने के विषय में सब पक्का करने के लिये यह प्रथा थी, कि मनुष्य अपनी जूती उतार के दूसरे को देता था। इस्राएल में प्रमाणित इसी रीति से होता था।

    14 तब स्त्रियों ने नाओमी से कहा, "यहोवा धन्य है, जिसने तुझे आज छुड़ानेवाले कुटुम्बी के बिना नहीं छोड़ा; इस्राएल में इसका बड़ा नाम हो। 17 और उसकी पड़ोसिनों ने यह कहकर, कि "नाओमी के एक बेटा उत्पन्न हुआ है", लड़के का नाम ओबेद4:17 ओबेद: अर्थात् सेवक उसने इस विचार से उसको यह नाम दिया कि वह अपनी दादी नाओमी की प्रेम से सेवा करेगा रखा। यिशै का पिता और दाऊद का दादा वही हुआ। (मत्ती 1:6)

    22 और ओबेद से यिशै, और यिशै से दाऊद उत्पन्न हुआ। (मत्ती 1:4-6, लूका 3:31,32)

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.

Rute
Ver todos os capítulos de Rute