जुएँ
16 फिर रब ने मूसा से कहा, "हारून से कहना कि वह अपनी लाठी से ज़मीन की गर्द को मारे। जब वह ऐसा करेगा तो पूरे मिसर की गर्द जुओं में बदल जाएगी।"
17 उन्होंने ऐसा ही किया। हारून ने अपनी लाठी से ज़मीन की गर्द को मारा तो पूरे मुल्क की गर्द जुओं में बदल गई। उनके ग़ोल जानवरों और आदमियों पर छा गए। 18 जादूगरों ने भी अपने जादू से ऐसा करने की कोशिश की, लेकिन वह गर्द से जुएँ न बना सके। जुएँ आदमियों और जानवरों पर छा गईं। 19 जादूगरों ने फ़िरौन से कहा, "अल्लाह की क़ुदरत ने यह किया है।" लेकिन फ़िरौन ने उनकी न सुनी। यों रब की बात दुरुस्त निकली।