6 जब पतरस की बारी आई तो उसने कहा, "ख़ुदावंद, आप मेरे पाँव धोना चाहते हैं?"
7 ईसा ने जवाब दिया, "इस वक़्त तू नहीं समझता कि मैं क्या कर रहा हूँ, लेकिन बाद में यह तेरी समझ में आ जाएगा।"
8 पतरस ने एतराज़ किया, "मैं कभी भी आपको मेरे पाँव धोने नहीं दूँगा!"
ईसा ने जवाब दिया, "अगर मैं तुझे न धोऊँ तो मेरे साथ तेरा कोई हिस्सा नहीं होगा।"