39 जो मुजरिम उसके साथ मसलूब हुए थे उनमें से एक ने कुफ़र बकते हुए कहा, "क्या तू मसीह नहीं है? तो फिर अपने आपको और हमें भी बचा ले।"
40 लेकिन दूसरे ने यह सुनकर उसे डाँटा, "क्या तू अल्लाह से भी नहीं डरता? जो सज़ा उसे दी गई है वह तुझे भी मिली है। 41 हमारी सज़ा तो वाजिबी है, क्योंकि हमें अपने कामों का बदला मिल रहा है, लेकिन इसने कोई बुरा काम नहीं किया।" 42 फिर उसने ईसा से कहा, "जब आप अपनी बादशाही में आएँ तो मुझे याद करें।"
43 ईसा ने उससे कहा, "मैं तुझे सच बताता हूँ कि तू आज ही मेरे साथ फ़िर्दौस में होगा।"