मत्ती की बुलाहट
9 आगे जाकर ईसा ने एक आदमी को देखा जो टैक्स लेनेवालों की चौकी पर बैठा था। उसका नाम मत्ती था। ईसा ने उससे कहा, "मेरे पीछे हो ले।" और मत्ती उठकर उसके पीछे हो लिया।
10 बाद में ईसा मत्ती के घर में खाना खा रहा था। बहुत-से टैक्स लेनेवाले और गुनाहगार भी आकर ईसा और उसके शागिर्दों के साथ खाने में शरीक हुए। 11 यह देखकर फ़रीसियों ने उसके शागिर्दों से पूछा, "आपका उस्ताद टैक्स लेनेवालों और गुनाहगारों के साथ क्यों खाता है?"
12 यह सुनकर ईसा ने कहा, "सेहतमंदों को डाक्टर की ज़रूरत नहीं होती बल्कि मरीज़ों को। 13 पहले जाओ और कलामे-मुक़द्दस की इस बात का मतलब जान लो कि ‘मैं क़ुरबानी नहीं बल्कि रहम पसंद करता हूँ।’ क्योंकि मैं रास्तबाज़ों को नहीं बल्कि गुनाहगारों को बुलाने आया हूँ।"