तास्सुब से ख़बरदार
1 मेरे भाइयो, लाज़िम है कि आप जो हमारे जलाली ख़ुदावंद ईसा मसीह पर ईमान रखते हैं जानिबदारी न दिखाएँ। 2 फ़र्ज़ करें कि एक आदमी सोने की अंगूठी और शानदार कपड़े पहने हुए आपकी जमात में आ जाए और साथ साथ एक ग़रीब आदमी भी मैले-कुचैले कपड़े पहने हुए अंदर आए। 3 और आप शानदार कपड़े पहने हुए आदमी पर ख़ास ध्यान देकर उससे कहें, "यहाँ इस अच्छी कुरसी पर तशरीफ़ रखें," लेकिन ग़रीब आदमी को कहें, "वहाँ खड़ा हो जा" या "आ, मेरे पाँवों के पास फ़र्श पर बैठ जा।" 4 क्या आप ऐसा करने से मुजरिमाना ख़यालातवाले मुंसिफ़ नहीं साबित हुए? क्योंकि आपने लोगों में नारवा फ़रक़ किया है।