Aliança
A aliança é o modo como Deus se relaciona com seu povo. Da aliança com Noé à Nova Aliança em Cristo, Deus se compromete com amor e fidelidade irrevogáveis.
Alianças com Israel
Deus firmou aliança com Abraão, Moisés e Davi. No arco-íris, na lei, nas promessas — Ele é o Deus da aliança.
फिर परमेश्वर ने नूह और उसके पुत्रों से कहा, "देखो, मैं तुम्हारे और तुम्हारे आने वाले वंश के साथ वाचा बाँधता हूँ; और उन सब जीवित प्राणियों के साथ भी जो तुम्हारे साथ हैं, क्या पक्षी, क्या घरेलू पशु, क्या पृथ्वी के सब वनपशु, अर्थात् पृथ्वी के सब जीव-जंतुओं के साथ जो जहाज़ से निकले हैं। मैं तुम्हारे साथ अपनी वाचा बाँधता हूँ कि फिर कभी जलप्रलय से सब प्राणी नष्ट न होंगे, और न पृथ्वी का नाश करने के लिए कभी जलप्रलय होगा।"
फिर परमेश्वर ने कहा, "मैं अपने और तुम्हारे साथ तथा जितने जीवित प्राणी तुम्हारे संग हैं उन सब के साथ, आने वाली सब पीढ़ियों के लिए वाचा बाँधता हूँ, जिसका चिह्न यह होगा : मैंने बादल में अपना धनुष रखा है, और यही मेरे और पृथ्वी के बीच में वाचा का चिह्न होगा।
मैं तुम्हारे साथ अपनी वाचा बाँधता हूँ कि फिर कभी जलप्रलय से सब प्राणी नष्ट न होंगे, और न पृथ्वी का नाश करने के लिए कभी जलप्रलय होगा।"
मैंने बादल में अपना धनुष रखा है, और यही मेरे और पृथ्वी के बीच में वाचा का चिह्न होगा।
उसी दिन यहोवा ने अब्राम से यह कहकर वाचा बाँधी, "मिस्र की नदी से लेकर फरात महानदी तक की जितनी भूमि है, अर्थात् केनियों, कनिज्जियों, कदमोनियों, हित्तियों, परिज्जियों, रपाइयों, एमोरियों, कनानियों, गिर्गाशियों, और यबूसियों के देश की सारी भूमि मैंने तेरे वंशजों को दे दी है।"
तब अब्राम ने मुँह के बल गिरकर उसे दंडवत् किया, और परमेश्वर उससे यह कहकर बातें करने लगा, "देख, मैंने तेरे साथ वाचा बाँधी है, और तू बहुत सी जातियों का मूलपिता होगा। अब से तेरा नाम अब्राम नहीं, बल्कि अब्राहम होगा; क्योंकि मैं तुझे बहुत सी जातियों का मूलपिता ठहराऊँगा। मैं तुझे अत्यंत फलवंत करूँगा, और तुझे जाति-जाति का मूल बनाऊँगा, और तेरे वंश में राजा उत्पन्न होंगे। और मैं तेरे साथ, और तेरे बाद तेरे वंश के साथ पीढ़ी से पीढ़ी तक की अपनी सदाकाल की वाचा बाँधूँगा कि मैं तेरा और तेरे बाद तेरे वंश का भी परमेश्वर ठहरूँ। मैं तुझे और तेरे बाद तेरे वंश को यह सारा कनान देश, जिसमें तू परदेशी होकर रहता है, निज भूमि के रूप में सदाकाल के लिए दे दूँगा; और मैं उनका परमेश्वर होऊँगा।"
फिर परमेश्वर ने अब्राहम से कहा, "तू मेरी वाचा का पालन करना, और तेरे बाद तेरे वंशज भी अपनी-अपनी पीढ़ी में उसका पालन करें। मेरे और तेरे बीच तथा तेरे बाद तेरे वंशजों के साथ बंधी मेरी वाचा जिसका पालन तुम्हें करना है, वह यह है : तुममें से प्रत्येक पुरुष का ख़तना हो। तुम्हारी खलड़ी का ख़तना किया जाए; और यह मेरे और तुम्हारे बीच बंधी वाचा का चिह्न होगा।
चौदहवें वर्ष में कदोर्लाओमेर और उसके साथ के राजाओं ने आकर अशतरोत्कनम में रपाइयों को, और हाम में जूजियों को, और शाबेकिर्यातैम में एमियों को,
इसलिए अब यदि तुम सचमुच मेरी बात मानोगे, और मेरी वाचा का पालन करोगे, तो सब जातियों में से तुम ही मेरी निज संपत्ति ठहरोगे; समस्त पृथ्वी तो मेरी है।
मैं लाल समुद्र से लेकर पलिश्तियों के समुद्र तक और जंगल से लेकर महानद तक तेरी सीमा ठहराऊँगा। मैं उस देश के निवासियों को तेरे हाथ में कर दूँगा; और तू उन्हें अपने सामने से निकाल देगा। तू न तो उनसे और न उनके देवताओं से वाचा बाँधना।
तब परमेश्वर ने कहा, "सुन, मैं एक वाचा बाँधता हूँ। तेरे सब लोगों के सामने मैं ऐसे आश्चर्यकर्म करूँगा जैसे सारी पृथ्वी पर या किसी जाति में कभी नहीं हुए; और वे सब लोग जिनके बीच तू रहता है यहोवा के कार्य को देखेंगे, क्योंकि मैं तेरे लिए एक भययोग्य कार्य करने पर हूँ।
मूसा वहाँ यहोवा के साथ चालीस दिन और चालीस रात रहा, उसने न तो रोटी खाई और न पानी पिया; और उसने उन पटियाओं पर वाचा के वचन अर्थात् दस आज्ञाएँ लिख दीं।
मूसा वहाँ यहोवा के साथ चालीस दिन और चालीस रात रहा, उसने न तो रोटी खाई और न पानी पिया; और उसने उन पटियाओं पर वाचा के वचन अर्थात् दस आज्ञाएँ लिख दीं।
Alianças renovadas
O povo renovava a aliança diante do Senhor. A fidelidade de Deus permanece mesmo quando o povo falha.
Nova Aliança
Eis que dias vêm em que farei nova aliança. Jesus é mediador de uma aliança superior, fundamentada em melhores promessas.
इसी कारण मसीह नई वाचा का मध्यस्थ है ताकि उसकी मृत्यु के द्वारा, जो पहली वाचा के अंतर्गत अपराधों से छुटकारे के लिए हुई है, बुलाए हुए लोग प्रतिज्ञा के अनंत उत्तराधिकार को प्राप्त करें।
इसी कारण मसीह नई वाचा का मध्यस्थ है ताकि उसकी मृत्यु के द्वारा, जो पहली वाचा के अंतर्गत अपराधों से छुटकारे के लिए हुई है, बुलाए हुए लोग प्रतिज्ञा के अनंत उत्तराधिकार को प्राप्त करें।
परंतु यीशु को श्रेष्ठ सेवा प्राप्त हुई है, यहाँ तक कि वह उस उत्तम वाचा का मध्यस्थ भी ठहरा, जो उत्तम प्रतिज्ञाओं पर आधारित है।
अब शांति का परमेश्वर, जिसने अनंत वाचा के लहू के द्वारा भेड़ों के महान चरवाहे हमारे प्रभु यीशु को मृतकों में से जीवित कर दिया, तुम्हें उसकी इच्छा पूरी करने के लिए हर भली बात में सिद्ध करे, और जो कुछ उसको भावता है उसे यीशु मसीह के द्वारा हममें पूरा करे। उसकी महिमा युगानुयुग होती रहे। आमीन।
उसने हमें उस नई वाचा का सेवक होने के योग्य भी बनाया, जो अक्षर की नहीं परंतु आत्मा की है, क्योंकि अक्षर तो मारता है, परंतु आत्मा जीवन देता है।
ये रूपक के समान हैं : ये स्त्रियाँ मानो दो वाचाएँ हैं, एक तो सीनै पहाड़ की, जिससे दास ही उत्पन्न होते हैं, और वह हाजिरा है। अब हाजिरा मानो अरब का सीनै पहाड़ है जो वर्तमान यरूशलेम के तुल्य है, क्योंकि वह अपनी संतानों के साथ दासत्व में है। परंतु ऊपर की यरूशलेम स्वतंत्र है, जो हमारी माता है।
Fidelidade da aliança
A aliança de Deus é eterna. Ele não quebra seu pacto nem altera o que saiu dos seus lábios.
परंतु यहोवा की करुणा उसका भय माननेवालों पर सदा-सर्वदा
और उसकी धार्मिकता उनके नाती-पोतों पर बनी रहती है,
अर्थात् उन पर जो उसकी वाचा का पालन करते
और उसके उपदेशों को स्मरण करके उन पर चलते हैं।
तब तू पराई स्त्री से भी बचा रहेगा,
अर्थात् उस चरित्रहीन स्त्री से जो चिकनी-चुपड़ी बातें बोलती है,
और अपनी जवानी के साथी को छोड़ देती है,
तथा अपने परमेश्वर की वाचा को भूल जाती है।