Publicidade

Aniversário

Por Bíblia Online

O aniversário é momento de celebrar a vida que Deus nos deu. A Bíblia nos convida a agradecer por cada dia, contar nossos anos com sabedoria e alegrar-se na bondade do Senhor.

Agradecer pela vida

Este é o dia que o Senhor fez — alegremo-nos! Cada dia é presente de Deus, cada ano é prova da sua fidelidade.

आज का दिन यहोवा ने बनाया है;

हम इसमें मगन और आनंदित हों।

याह की स्तुति करो!

यहोवा का धन्यवाद करो

क्योंकि वह भला है,

और उसकी करुणा सदा की है!

हे मेरे मन, यहोवा को धन्य कह,

और उसके किसी उपकार को न भूल।

यहोवा का धन्यवाद करना भला है;

हे परमप्रधान, तेरे नाम का भजन गाना भला है।

क्योंकि उसका क्रोध तो क्षण भर का होता है,

पर उसकी कृपा जीवन भर की होती है।

यद्यपि रात को रोना पड़े,

परंतु भोर को आनंद होता है।

हे प्रिय, मेरी प्रार्थना है कि जैसे तू आत्मिक उन्‍नति कर रहा है, वैसे ही सब बातों में उन्‍नति करे और स्वस्थ रहे।

A obra de Deus em nós

Tu me teceste no ventre de minha mãe — maravilhosas são as tuas obras! Cada vida é obra-prima do Criador.

तूने मेरे भीतरी अंगों को बनाया है,

तूने मुझे माता के गर्भ में रचा है।

मैं तेरा धन्यवाद करता हूँ,

क्योंकि मैं आश्‍चर्यजनक और अद्भुत रीति से रचा गया हूँ।

तेरे कार्य अद्भुत हैं

और मैं यह भली-भाँति जानता हूँ।

जब मैं गुप्‍त में बनाया जाता,

और पृथ्वी के गर्भ में रचा जाता था,

तब मेरी हड्डियाँ तुझसे छिपी न थीं,

तेरी आँखों ने मेरे बेडौल तत्व को देखा।

मेरे सब दिन तेरी पुस्तक में लिखे और निर्धारित किए गए थे,

जबकि उनमें से एक भी अस्तित्व में न था।

हे परमेश्‍वर, तेरे विचार मेरे लिए कितने बहुमूल्य हैं!

उनकी संख्या का योग कैसा बड़ा है!

तूने मेरे भीतरी अंगों को बनाया है,

तूने मुझे माता के गर्भ में रचा है।

मैं तेरा धन्यवाद करता हूँ,

क्योंकि मैं आश्‍चर्यजनक और अद्भुत रीति से रचा गया हूँ।

तेरे कार्य अद्भुत हैं

और मैं यह भली-भाँति जानता हूँ।

जब मैं गुप्‍त में बनाया जाता,

और पृथ्वी के गर्भ में रचा जाता था,

तब मेरी हड्डियाँ तुझसे छिपी न थीं,

तेरी आँखों ने मेरे बेडौल तत्व को देखा।

मेरे सब दिन तेरी पुस्तक में लिखे और निर्धारित किए गए थे,

जबकि उनमें से एक भी अस्तित्व में न था।

जन्म से ही तूने मुझे संभाला;

मुझे माता के गर्भ से तूने ही निकाला।

इसलिए मैं निरंतर तेरी स्तुति करता रहूँगा।

मैं तो जन्म से ही तुझे सौंपा गया था;

माता के गर्भ से ही तू मेरा परमेश्‍वर रहा है।

परंतु तूने ही मुझे गर्भ से निकाला;

जब मैं दूध-पीता बच्‍चा ही था,

तब से तूने मुझे भरोसा रखना सिखाया।

मैं तो जन्म से ही तुझे सौंपा गया था;

माता के गर्भ से ही तू मेरा परमेश्‍वर रहा है।

मैं तुम्हारे विषय में अपने परमेश्‍वर का सदा धन्यवाद करता हूँ क्योंकि मसीह यीशु में तुम पर परमेश्‍वर का यह अनुग्रह हुआ,

Oração de bênção

O Senhor te abençoe e te guarde. Tu és toda formosa e em ti não há defeito. Deus cuida de cada detalhe da tua vida.

वह बल और सम्मान से सुसज्‍जित है,

और हँसकर आने वाले दिन का सामना करती है।

उसके मुँह से बुद्धि की बात निकलती है,

और उसकी जीभ पर कृपा की शिक्षा रहती है।

आकर्षण तो झूठा और सुंदरता व्यर्थ है,

परंतु जो स्‍त्री यहोवा का भय मानती है,

उसी की प्रशंसा होगी।

पके बाल शोभायमान मुकुट ठहरते हैं,

जो धार्मिकता के मार्ग पर चलने से प्राप्‍त होते हैं।

जब भी मैं तुम्हें स्मरण करता हूँ, तो अपने परमेश्‍वर का धन्यवाद करता हूँ,

Sabedoria e alegria

Ensina-nos a contar os nossos dias. Deus encheu nosso cálice de alegria e o seu caminho mostra-se vida em plenitude.

अतः हमें अपने दिन गिनना सिखा

कि हम बुद्धि से भरा मन पाएँ।

हे यहोवा, ऐसा कर कि मैं अपना अंत जान लूँ,

और यह भी कि मेरी आयु के दिन कितने हैं।

मैं जानूँ कि मैं कैसा क्षणभंगुर हूँ।

देख, तूने मेरी आयु कितनी छोटी रखी है,

और मेरा जीवनकाल मानो तेरी दृष्‍टि में कुछ भी नहीं।

निश्‍चय हर एक मनुष्य,

कितना ही स्थिर क्यों न हो,

फिर भी भाप के समान ही है। सेला।

तू मुझे जीवन का मार्ग दिखाएगा;

तेरी उपस्थिति में आनंद की भरपूरी है,

तेरे दाहिने हाथ में सुख सर्वदा बना रहता है।

तूने मेरे मन में उससे कहीं अधिक आनंद भर दिया है,

जो उन्हें अन्‍न‍ और दाखमधु की बहुतायत से होता था।

मैंने यहोवा से एक वर माँगा है,

मैं उसी के यत्‍न में लगा रहूँगा :

कि मैं जीवन भर यहोवा के भवन में ही वास करूँ,

जिससे यहोवा की मनोहरता को निहारता रहूँ

और उसके मंदिर में उसका ध्यान करता रहूँ।

निश्‍चय भलाई और करुणा जीवन भर

मेरे साथ-साथ बनी रहेंगी;

और मैं यहोवा के घर में सर्वदा वास करूँगा।

यहोवा जो मेरी चट्टान है, धन्य है।

वह मेरे हाथों को लड़ना

और युद्ध करना सिखाता है।

वह मेरे लिए करुणामय

और मेरा दृढ़ गढ़ है,

वह मेरी चट्टान और मेरा छुड़ानेवाला है;

वह मेरी ढाल और मेरा शरणस्थान है,

जो मेरी प्रजा को मेरे अधीन कर देता है।

अब मैं जान गया हूँ कि यहोवा अपने अभिषिक्‍त का उद्धार करता है।

वह अपने दाहिने हाथ के उद्धार करनेवाले पराक्रम के द्वारा

अपने पवित्र स्वर्ग से उसे उत्तर देगा।

किसी को रथों पर,

तो किसी को घोड़ों पर भरोसा है,

परंतु हमारा भरोसा तो अपने परमेश्‍वर यहोवा के नाम पर ही है।

वे झुके और गिर पड़े;

परंतु हम उठे और सीधे खड़े हो गए हैं।

Proteção e fidelidade

O Senhor pelejará por vós. Fiel é o Senhor que vos guarda — Ele te protege de todo mal o tempo todo.

परंतु प्रभु विश्‍वासयोग्य है, वह तुम्हें दृढ़ करेगा और उस दुष्‍ट से बचाएगा।

परंतु परमेश्‍वर का धन्यवाद हो जो हमें सदैव मसीह में विजय-उत्सव में लिए चलता है और हमारे द्वारा अपने ज्ञान की सुगंध हर जगह फैलाता है;

मैं अच्छी कुश्ती लड़ चुका हूँ, मैंने अपनी दौड़ पूरी कर ली है, मैंने विश्‍वास की रखवाली की है।

धन्य है वह जिसने विश्‍वास किया कि जो बातें प्रभु की ओर से उससे कही गई हैं, पूरी होंगी।"

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-22_10-02-25-