Ano novo
O Ano Novo é oportunidade de renovação e consagração. A Bíblia convida a esquecer o que ficou para trás e avançar em fé, confiança e esperança em Deus.
हे भाइयो, मैं यह नहीं समझता कि मैं प्राप्त कर चुका हूँ; परंतु एक कार्य करता हूँ, जो बातें पीछे रह गई हैं, उन्हें भूलकर आगे की बातों की ओर बढ़ता हुआ, मैं उस लक्ष्य की ओर दौड़ा जाता हूँ कि मसीह यीशु में परमेश्वर की स्वर्गीय बुलाहट का पुरस्कार पाऊँ।
यह नहीं कि मैंने उस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया, या सिद्ध हो चुका हूँ, पर मैं उसे प्राप्त करने के लिए दौड़ा जाता हूँ, जिसके लिए मसीह यीशु ने मुझे पकड़ा था। हे भाइयो, मैं यह नहीं समझता कि मैं प्राप्त कर चुका हूँ; परंतु एक कार्य करता हूँ, जो बातें पीछे रह गई हैं, उन्हें भूलकर आगे की बातों की ओर बढ़ता हुआ, मैं उस लक्ष्य की ओर दौड़ा जाता हूँ कि मसीह यीशु में परमेश्वर की स्वर्गीय बुलाहट का पुरस्कार पाऊँ।
अतः हममें जितने भी परिपक्व हैं, यही विचार रखें। और यदि किसी बात में तुम्हारा विचार अलग हो तो परमेश्वर उसे भी तुम पर प्रकट करेगा;
अतः यदि कोई मसीह में है तो वह नई सृष्टि है। पुरानी बातें बीत गई हैं; देखो, सब नई हो गई हैं।
धन्य है परमेश्वर और हमारे प्रभु यीशु मसीह का पिता, जिसने यीशु मसीह के मृतकों में से पुनरुत्थान के द्वारा अपनी महान दया के अनुसार हमें जीवित आशा में नया जन्म दिया है,
हे परमेश्वर, मुझमें शुद्ध मन उत्पन्न कर,
और मेरे भीतर स्थिर आत्मा नए सिरे से उत्पन्न कर।
मुझे अपनी उपस्थिति से दूर न कर,
और न अपने पवित्र आत्मा को मुझसे अलग कर।
यहोवा के सामने चुपचाप रह,
और धीरज से उसकी प्रतीक्षा कर।
उस मनुष्य के कारण न कुढ़ जिसके कार्य सफल होते हैं,
और जो दुष्टता की युक्तियों को पूरा करता है।
परखकर देखो कि यहोवा कैसा भला है!
क्या ही धन्य है वह मनुष्य जो उसकी शरण लेता है।
और इन सब के ऊपर प्रेम को धारण करो जो सिद्धता का बंधन है। मसीह की शांति तुम्हारे मनों पर राज्य करे जिसके लिए तुम एक देह में बुलाए भी गए हो; और आभारी बने रहो।
उसने सब कुछ को ऐसा बनाया है कि वे अपने-अपने समय में सुंदर होते हैं। उसने मनुष्यों के मन में अनंतता का विचार भी रखा है, फिर भी वे उन कार्यों को समझ नहीं सकते जो परमेश्वर ने आदि से अंत तक किए हैं।
उन्होंने तो थोड़े समय के लिए, जैसा उन्हें उचित लगा, हमारी ताड़ना की, परंतु परमेश्वर हमारी भलाई के लिए ऐसा करता है ताकि हम उसकी पवित्रता में सहभागी हो जाएँ। किसी भी प्रकार की ताड़ना उस समय के लिए आनंददायी नहीं बल्कि दुःखदायी प्रतीत होती है, परंतु जो इसमें पक्के हो गए हैं उन्हें यह बाद में धार्मिकता का शांतिदायक फल प्रदान करती है।
अब सुनो, तुम जो यह कहते हो, "हम आज या कल अमुक नगर में जाकर वहाँ एक वर्ष बिताएँगे और व्यापार करके धन कमाएँगे।" तुम यह भी नहीं जानते कि कल तुम्हारे जीवन का क्या होगा—क्योंकि तुम तो भाप के समान हो जो थोड़ी देर दिखाई देती है, और फिर लुप्त हो जाती है— इसके बदले तुम्हें यह कहना चाहिए, "यदि प्रभु चाहे तो हम जीवित रहेंगे और यह या वह कार्य करेंगे।" पर अब बात यह है कि तुम अपने डींग मारने पर घमंड करते हो; ऐसा सब घमंड बुरा है। इसलिए जो भला कार्य करना जानता है और नहीं करता, उसके लिए यह पाप है।