Publicidade

Autocontrole

Por Bíblia Online

O autocontrole é fruto do Espírito e virtude indispensável. A graça de Deus nos ensina a renunciar à impiedade e a viver com sobriedade, domínio próprio e piedade no mundo presente.

Fruto e virtude

O domínio próprio é fruto do Espírito. Acrescentai ao conhecimento o autocontrole. A disciplina interior produz maturidade.

परंतु आत्मा का फल प्रेम, आनंद, शांति, धैर्य, कृपा, भलाई, विश्‍वासयोग्यता, नम्रता और संयम है। ऐसी बातों के विरुद्ध कोई व्यवस्था नहीं है।

इसी कारण पूरा प्रयत्‍न करो कि अपने विश्‍वास में सद्गुण, सद्गुण में ज्ञान, और ज्ञान में संयम, और संयम में धीरज, और धीरज में भक्‍ति, और भक्‍ति में भाईचारे की प्रीति और भाईचारे की प्रीति में प्रेम बढ़ाते जाओ।

परमेश्‍वर का अनुग्रह सब मनुष्यों के उद्धार के लिए प्रकट हुआ है, और हमें सिखाता है कि हम अभक्‍ति और सांसारिक अभिलाषाओं का इनकार करके इस युग में संयम, धार्मिकता और भक्‍ति का जीवन बिताएँ,

क्योंकि परमेश्‍वर ने हमें भय की नहीं बल्कि सामर्थ्य, प्रेम और संयम की आत्मा दी है।

बल्कि मैं अपनी देह को ताड़ना देता और वश में लाता हूँ, कहीं ऐसा न हो कि दूसरों को तो प्रचार करूँ पर स्वयं अयोग्य ठहरूँ।

प्रतियोगिता में खेलनेवाला प्रत्येक खिलाड़ी सब बातों में संयम रखता है। वे तो नाश होनेवाले मुकुट को प्राप्‍त करने के लिए ऐसा करते हैं, परंतु हम उस मुकुट के लिए करते हैं जो अविनाशी है।

तुम किसी ऐसी परीक्षा में नहीं पड़े हो जो मनुष्य के सहने से बाहर है। परमेश्‍वर विश्‍वासयोग्य है और वह तुम्हें सामर्थ्य से बाहर परीक्षा में पड़ने नहीं देगा, बल्कि परीक्षा के साथ-साथ बचने का उपाय भी करेगा कि तुम उसे सह सको।

Dominar a si mesmo

Melhor é quem domina o seu espírito do que quem toma uma cidade. A cidade sem muros é quem não tem autocontrole.

जो क्रोध करने में धीमा है वह वीर योद्धा से,

और जो अपने मन को वश में रखता है

वह नगर जीतनेवाले से भी उत्तम है।

जिस मनुष्य में आत्मसंयम नहीं होता,

वह ऐसे नगर के समान होता है

जिसकी शहरपनाह तोड़ दी गई हो।

मूर्ख अपने क्रोध को पूरी तरह से प्रकट करता है,

परंतु बुद्धिमान अपने क्रोध को शांत कर देता है।

तू न दाहिने मुड़,

और न बाएँ;

अपने पैर को बुराई से दूर रख।

मूर्ख की रिस तुरंत प्रकट हो जाती है,

परंतु समझदार व्यक्‍ति अपमान को छिपा रखता है।

जीभ के वश में मृत्यु और जीवन दोनों होते हैं,

और जो उसका सदुपयोग करना जानता है,

वह उसका फल पाएगा।

इस संसार के सदृश्य न बनो, बल्कि अपने मन के नए हो जाने के द्वारा तुम परिवर्तित होते जाओ, जिससे तुम परमेश्‍वर की इच्छा को पहचान सको, जो भली, ग्रहणयोग्य और सिद्ध है।

हे मेरे प्रिय भाइयो, तुम यह जान लो कि प्रत्येक मनुष्य सुनने में तत्पर, बोलने में धीरजवंत और क्रोध करने में धीमा हो;

क्योंकि हमारा संघर्ष लहू और मांस से नहीं बल्कि प्रधानों, अधिकारियों, इस अंधकार के युग की सांसारिक शक्‍तियों और दुष्‍ट की उन आत्मिक शक्‍तियों से है जो आकाश में हैं।

अतः हम दूसरों के समान सोते न रहें, बल्कि जागते और सचेत रहें।

अपनी चौकसी करो ताकि तुम उन्हें गँवा न दो जिनके लिए हमने परिश्रम किया, बल्कि पूरा प्रतिफल पाओ।

Publicidade
Bíblia Online Bíblia Online

Bíblia Online • Versão: 2026-06-20_17-16-08-