Tomar uma decisão
Tomar decisões com sabedoria é um dos maiores desafios da vida. A Bíblia nos ensina a buscar a Deus em oração, na Palavra e no conselho, confiando que Ele dirige os nossos passos.
Buscar a Deus
Se algum de vós tem falta de sabedoria, peça a Deus. Ele dá generosamente e sem repreensão a todos os que pedem.
तुममें से यदि किसी को बुद्धि की कमी हो तो वह परमेश्वर से माँगे, जो बिना उलाहना दिए सब को उदारता से देता है, और वह उसे दी जाएगी।
उसके प्रति हमारा भरोसा यह है कि यदि हम उसकी इच्छा के अनुसार कुछ माँगें, तो वह हमारी सुनता है।
यदि हम अपने पापों को मान लें, तो वह हमारे पापों को क्षमा करने और हमें सब अधर्म से शुद्ध करने में विश्वासयोग्य और धर्मी है।
तू संपूर्ण मन से यहोवा पर भरोसा रखना,
और अपनी समझ का सहारा न लेना।
अपने सब कार्यों में तू यहोवा को स्मरण करना,
तब वह तेरे लिए सीधा मार्ग निकालेगा।
अपने सब कार्यों में तू यहोवा को स्मरण करना,
तब वह तेरे लिए सीधा मार्ग निकालेगा।
Conselho e direção
Onde não há conselho os planos se frustam. Toda Escritura é útil para nos guiar nas decisões da vida.
जहाँ मार्गदर्शन नहीं होता, वहाँ प्रजा का पतन होता है,
परंतु सलाहकारों की बहुतायत से विजय प्राप्त होती है।
पर्ची तो डाली जाती है,
परंतु उसका हर एक निर्णय यहोवा की ओर से होता है।
जो स्वयं को दूसरों से अलग करता है,
वह अपनी ही लालसा पूरी करना चाहता है,
और सब प्रकार की खरी बुद्धि को ठुकरा देता है।
मूर्ख तो समझदारी की बातों से नहीं,
बल्कि अपने ही मन की बातों को
प्रकट करने से प्रसन्न होता है।
दुष्टता के साथ-साथ अपमान,
और निरादर के साथ-साथ तिरस्कार भी आता है।
मनुष्य के मुँह के वचन बुद्धि के सोते हैं,
वे गहरे जल और उमड़नेवाले झरने के समान हैं।
दुष्ट का पक्ष लेना और धर्मी को न्याय से वंचित रखना,
अच्छा नहीं है।
मूर्ख का बोलना झगड़ा उत्पन्न करता है,
और उसके मुँह की बातें मार खाने के योग्य ठहरती हैं।
मूर्ख की बातों के कारण उसका विनाश होता है,
और उसके शब्द उसके प्राण के लिए फंदा बनते हैं।
कानाफूसी करनेवाले की बातें स्वादिष्ट भोजन के समान होती हैं,
और वे मन में समा जाती हैं।
जो अपने काम में आलसी होता है,
वह काम बिगाड़नेवाले का भाई ठहरता है।
यहोवा का नाम एक दृढ़ गढ़ है;
धर्मी भागकर उसमें सुरक्षा पाता है।
धनी का धन उसकी दृष्टि में
उसका दृढ़ नगर और ऊँची शहरपनाह है।
विनाश से पहले मनुष्य का हृदय घमंडी हो जाता है,
परंतु सम्मान से पहले नम्रता आती है।
जो बिना बात सुने उत्तर देता है,
उसके लिए यह मूर्खता और लज्जा की बात है।
बीमारी में मनुष्य की आत्मा उसे संभालती है,
परंतु जब आत्मा दुःखी हो जाती है
तो उसे कौन संभाल सकता है?
संपूर्ण पवित्रशास्त्र परमेश्वर की प्रेरणा से रचा गया है और शिक्षा देने, ताड़ना देने, सुधारने और धार्मिकता की शिक्षा के लिए लाभदायक है,
जिससे परमेश्वर का जन सिद्ध बने, और हर भले कार्य के लिए सक्षम हो जाए।
जब वे मूसिया में पहुँचे तो उन्होंने बिथूनिया में जाने का प्रयत्न किया, परंतु यीशु के आत्मा ने उन्हें जाने न दिया;
अब जो कलीसिया अंताकिया में थी उसमें कई भविष्यवक्ता और शिक्षक थे : बरनाबास, और शिमोन जो नीगर कहलाता था, और लूकियुस कुरेनी, और मनाहेम जिसका पालन-पोषण चौथाई देश के राजा हेरोदेस के साथ हुआ था, और शाऊल। जब वे उपवास के साथ प्रभु की उपासना कर रहे थे तो पवित्र आत्मा ने कहा, "मेरे लिए बरनाबास और शाऊल को उस कार्य के लिए अलग करो जिसके लिए मैंने उन्हें बुलाया है।" तब उन्होंने उपवास तथा प्रार्थना करके उन पर हाथ रखे और उन्हें विदा किया।
Confiar e seguir
Seja o que for que façais, fazei tudo para a glória de Deus. O sábio ouve a Deus antes de agir.
इसलिए चाहे तुम खाओ या पीओ, या जो कुछ भी करो, सब परमेश्वर की महिमा के लिए करो।
इसलिए जब गवाहों का इतना बड़ा बादल हमें घेरे हुए है, तो आओ, हम भी प्रत्येक बाधा और उलझानेवाले पाप को दूर करके उस दौड़ को धीरज से दौड़ें जो हमारे सामने है;