Dependência
A dependência de Deus é o caminho da verdadeira liberdade. Sem Cristo, nada podemos fazer. Mas em Deus encontramos sustento, direção e força para todo desafio.
Sem Ele nada podemos
Sem mim nada podeis fazer. O cristão que se desconecta da videira seca — mas o que permanece dá muito fruto.
मैं दाखलता हूँ, तुम डालियाँ हो। जो मुझमें बना रहता है और मैं उसमें, वह बहुत फल लाता है, क्योंकि मुझसे अलग होकर तुम कुछ भी नहीं कर सकते।
हे परमेश्वर, मुझे सुरक्षित रख;
क्योंकि मैं तेरी शरण में आता हूँ।
मैं यहोवा को निरंतर अपने सामने रखता हूँ;
वह मेरे दाहिने हाथ रहता है,
इसलिए मैं कभी न डगमगाऊँगा।
यदि घर को यहोवा न बनाए,
तो उसके बनानेवालों का परिश्रम व्यर्थ होगा।
यदि नगर की रक्षा यहोवा न करे,
तो पहरेदार का जागना व्यर्थ ही होगा।
उन्होंने न तो अपनी तलवार से
इस देश पर अधिकार किया,
और न ही वे
अपने भुजबल से विजयी हुए;
परंतु यह तो तेरे दाहिने हाथ,
और तेरी भुजा,
और तेरे मुख के प्रकाश से हुआ,
क्योंकि तू उनको चाहता था।
यहोवा स्वयं तुम्हारे लिए लड़ेगा, इसलिए तुम चुपचाप रहो।"
Depender do Senhor
Confia no Senhor de todo o coração e não te estribes no teu próprio entendimento. Em todos os caminhos o reconhece.
तू संपूर्ण मन से यहोवा पर भरोसा रखना,
और अपनी समझ का सहारा न लेना।
अपने सब कार्यों में तू यहोवा को स्मरण करना,
तब वह तेरे लिए सीधा मार्ग निकालेगा।
मनुष्य का मन उसके मार्ग की योजनाएँ बनाता है,
परंतु यहोवा उसके प्रत्येक कदम को निर्धारित करता है।
मनुष्य के मन में बहुत सी योजनाएँ होती हैं,
परंतु जो यहोवा का उद्देश्य होता है वही पूरा होता है।
धन यहोवा की आशिष से ही प्राप्त होता है,
और वह उसके साथ दुःख नहीं मिलाता।
चाहे मेरा शरीर और मन दोनों हार जाएँ,
फिर भी परमेश्वर सदा के लिए मेरे हृदय का बल
और मेरा भाग है।
हे सेनाओं के परमेश्वर यहोवा,
हमें फिर से स्थापित कर,
और हम पर अपने मुख का प्रकाश चमका;
तब हमारा उद्धार हो जाएगा।
मैं अपनी आँखें पर्वतों की ओर उठाऊँगा;
मुझे सहायता कहाँ से मिलेगी?
मुझे सहायता यहोवा की ओर से मिलेगी,
जो आकाश और पृथ्वी का कर्ता है।
वह तेरे पैर को फिसलने न देगा;
तेरा रक्षक कभी न ऊँघेगा।
जब मैंने कहा, "मेरा पैर फिसलने पर है,
" तब हे यहोवा, तेरी करुणा ने मुझे थाम लिया।
संकट में मैंने याह को पुकारा;
याह ने मुझे उत्तर दिया,
और मुझे चौड़े स्थान में पहुँचाया।
यहोवा मेरा चरवाहा है,
मुझे कोई घटी नहीं होगी।
वह मुझे हरी-हरी चराइयों में बैठाता है;
वह मुझे सुखदाई जल के सोतों के पास ले चलता है।
Contentamento e confiança
Aprendi a viver contente em toda situação. A dependência de Deus nos livra da ansiedade e nos firma na paz.
मैं अपने किसी अभाव के कारण यह नहीं कहता, क्योंकि मैंने हर परिस्थिति में संतुष्ट रहना सीख लिया है।
आपस में एक सा मन रखो, अभिमानी न हो बल्कि दीनों के साथ संगति रखो। अपनी दृष्टि में बुद्धिमान न बनो।
क्योंकि जिस प्रकार हमारी एक देह में बहुत से अंग हैं, और सब अंगों का कार्य एक सा नहीं, उसी प्रकार हम अनेक होते हुए भी मसीह में एक देह हैं, और आपस में एक दूसरे के अंग हैं।
और जो शारीरिक हैं वे परमेश्वर को प्रसन्न नहीं कर सकते।
अतः कल की चिंता न करो, क्योंकि कल अपनी चिंता आप करेगा; आज के लिए आज ही का दुःख बहुत है।